समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 4 के दर्जनों लोग पानी के लिए बूढ़ी गंडक नदी की ओर रुख कर चुके हैं। यहां पानी बिजली की गंभीर संकट उत्पन्न हो गयी है। वैसे तो प्रखंड के नरहन और समर्था फीडर से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी पंचायत में इस माह के शुरू होते ही बिजली पानी का संकट गहरा गया है। लोग मजबूर व विवश होकर घर के पास वाली गंडक नदी से पानी लेकर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। दिन भर बिजली की समस्या बनी रहती है और शाम को आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है उसमें कभी फ्यूज उड़ जाता है। यह भी पढ़ें- जल संकट: बूढ़ी गंडक से पानी लेने को लोग विवश लोगों को नहाना धोना तो दूर की बात है भोजन बनाने के लिए भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गईं है। यह समस्या किसी एक पंचायत की नहीं बल्कि नरहन व समर्था फीडर से जुड़े सभी प...