जल शक्ति मंत्री ने मां विंध्यवसिनी का दर्शन-पूजन किया
मिर्जापुर, मई 24 -- विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (जल शक्ति) स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। वे शुक्रवार की देर रात अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंच कर रात्रि विश्राम किया। वहीं शनिवार की सुबह अष्टभुजा डाक बंगले से विंध्याचल पहुंच कर गेट नंबर एक से गर्भगृह में पहुंच कर विधि विधान से मां का दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के होटल में कुछ देर रुक कर रक्षा सूत्र बंधवा इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.