फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। सिंचाई विभाग द्वारा माइनरों व रजबहों की कराई जाने वाली सिल्ट सफाई के बावजूद कट रही खांदी के चलते जल शक्ति मंत्री ने सफाई की हकीकत को जाना। उन्होंने कई माइनरों व रजबहों का निरीक्षण कर किसानों से मिल रहे पानी के बावत भी जानकारी हासिल की। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई खंड व निचली गंगा नहर प्रखंड द्वारा कराई जाने वाली सिल्ट सफाई को परखा। उन्होंने गंभरी, गाजीपुर, बहुआ, चौडगरा, बिंदकी आदि की माइनरों व रजबहों में कराई जाने वाली सिल्ट सफाई की जांच की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से जिले को मिलने वाले पानी की जानकारी हासिल की। जल शक्ति मंत्री ने किसानों से रूबरू होते हुए मिलने वाले पानी की उपलब्धता को लेकर बातचीत की। किसानों का कहना था कि शुरुआती दौर में नहरों से पलेवा सहित सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सका था...