उरई, अगस्त 20 -- उरई। संवाददाता प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए जिससे हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने की शासन की मंशा पूरा हो सके।लखनऊ से झांसी जाते समय पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अफसरो को निर्देश दिए गए की लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत रोड रेस्टोरेशन से लेकर लंबित कार्यों के बारे में समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया कि जि...