बिहारशरीफ, जून 26 -- जल व जंगल बचाने से ही पर्यावरण को रखा जा सकता है संतुलित : डीएफओ नालंदा वन प्रमंडल सभागार में आयोजित की गयी कार्यशाला वक्ताओं ने कहा-पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण जरुरी फोटो : सिपाह प्रोगाम : नालंदा वन प्रमंडल सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला में शामिल लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला सिपाह स्थित नालंदा वन प्रमंडल सभागार में शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली थीम पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें कई स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डीएफओ राजकुमार मनमोहन ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर वृक्ष बनने तक देखभाल करने की जरुरत है। जिस तरह त्योहार मनाते हैं, इसी तरह वृक्ष दिवस मनाए जाने चाहिए। बिहारशरी...