जल यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र
आरा, जून 28 -- -बड़हरा के कुरपुर महुली घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हरिनाम संकीर्तन के बीच शुरू हुई जल यात्रा बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के कुरपुर महुली घाट पर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हरिनाम संकीर्तन के बीच भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ जल यात्रा के साथ हुआ।
जल यात्रा का शुभारंभ यज्ञाचार्य श्री हरिनारायणाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में निकाली गई कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण की हुईं महिलाओं की लंबी कतार और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। जल यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांव की विभिन्न गलियों का भ्रमण करती हुई महुली गंगा नदी घाट पहुंची। यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.