मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी, विधि संवाददाता जिला गंगा समिति के तत्वावधान में घोघरडीहा प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआबाखर हटनी में जल महोत्सव सह स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घटते जलस्तर एवं जल संरक्षण विषय पर छात्र छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दो-दो बच्चों के समूह ने जल संरक्षण पर आधारित चित्र बनाए। बालक वर्ग में कृष्ण कुमार तथा बालिका वर्ग में अंशु कुमारी एवं अनुपम कुमारी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान सोनम झा एवं गुंजा कुमारी को मिला। जबकि तृतीय स्थान पर स्वाती कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी एवं जूही कुमारी के समूह को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में कंप्यूटर शिक्षिका सारिका शुभम, अमित कुमार तथा छवि कुमार मंडल शामिल ...