गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्रामीण पेयजल योजना के तहत त्रिलोकपुर में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भूजल स्तर गिरने पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही पानी बचाने पर जोर दिया गया। रविवार को विकास खंड अमेठी के त्रिलोकपुर में ग्रामीण पेयजल योजना पर जल महोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने घड़े में टोटी का जल भर कर कार्यम की शुरुआत किया।अवर अभियंता जलनिगम नीरज प्रजापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी का दुरुपयोग हम सब लोगों को रोकना चाहिए। पानी भरने के बाद टोटी को खुला न छोड़ें। जिससे पानी की एक बूंद भी व्यर्थ न जाए। जल का सदुपयोग करें। जिला पंचायत सदस्य अरुण प्रजापति ने कहा कि जल है तो जीवन है। इसको ध्यान में रखते हुए पानी का सदुपयोग करें। अन्य वक्ताओं ने भी पानी की बर्बादी पर चिंता जताई। ग्रामीण महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.