हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जल संस्थान ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकास खंड के नरीपुर और कोटाबाग के गिनती गांव में जल महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर स्रोतों के संरक्षण और साफ पानी की जानकारी दी गई। महोत्सव में घरों तक पहुंच रहे पानी की जांच भी की गई। जल संरक्षण जागरूकता के लिए जल संस्थान गांवों में जल महोत्सव का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में साफ पानी को पहचानने की तकनीक के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। वहीं बढ़ रहे जल संकट और स्थानीय स्रोतों को बचाने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक अभियंता हरीश पंत, अवर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता धीरज मेहता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...