धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद। जल महोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत भटिंडा फॉल के पास बुधवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग ने शपथ दिलाई। इस बीच जलस्रोत की सफाई करने की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण, जल सहिया, मुखिया एवं विभागीय कर्मचारियों को कार्यपालक अभियंता मुकेश मंडल ने शपथ दिलाई। इसके अलावा प्लंबर दिवस पर गोपीनाथडीह जलापूर्ति योजना के तहत प्लंबर को प्रशस्ति-पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...