नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, का.सं.। प्रीत विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार सुबह एक कमरे की फॉल्स सीलिंग गिर गई। इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय सीमा और 52 वर्षीय मुन्नवर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटा दिया है। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 10:55 बजे उन्हें प्रीत विहार इलाके से इमारत गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कोई इमारत नहीं, बल्कि कार्यालय के भूतल पर बने कमरे की फॉल्स सीलिंग ही गिर गई थी। हादसे की वजह का पता लगाने और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...