मऊ, जुलाई 22 -- मऊ, संवाददाता। भूजल सप्ताह के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), इमिलिया सभागार में बुधवार को सघन जल संचयन, संरक्षण एवं जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। भूजल सप्ताह के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर भूजल सप्ताह जन-संदेश यात्रा को रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, वृक्षारोपण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- G...