लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेरेंगहातू गांव की जल सहिया नीता लकड़ा अब जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों की सफलता की कहानी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 22 से 26 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-2026 में उनका चयन अपने अनुभव साझा करने के लिए हुआ है। इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन है। 23 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में नीता लकड़ा झारखंड में जल प्रबंधन और जल संरक्षण को लेकर जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों और अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उन्होंने ग्रामीण समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका...