दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। बीते साल दरभंगा जिले में पानी के लिए भयावह स्थिति हो गई थी। उस संकट को ध्यान में रखते हुए इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरकार की ओर से जल पुनर्भरण योजना पर शीघ्र करें अमल किया जाना आवश्यक है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के साथ हुई मुलाकात में कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री निषाद के साथ हुई मुलाकात में दरभंगा के जल संकट पर चर्चा करते हुए कहा कि जलस्तर के नीचे गिरने के कारण घरेलू उपयोग के साथ मवेशियों तथा कृषि के लिए भी पानी का संकट हो जाता है। इससे निपटने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सबमरसेबल व चापाकल के साथ जल पुनर्भरण योजना को शुरू करने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वार...