हजारीबाग, अप्रैल 16 -- इचाक, प्रतिनिधि। जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल पखवाड़ा के तहत जीएम कॉलेज में प्राचार्य शंभू कुमार की अध्यक्षता में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य शंभू कुमार ने कहा कि जल जीवन का आधार है। इसे बचाए बिना मानव अस्तित्व की कल्पना संभव नहीं है। वर्तमान समय में जल संकट एक वैश्विक समस्या बनता जा रहा है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल के समुचित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन रत्नेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.