बुलंदशहर, फरवरी 6 -- नगर में करीब एक पखवाड़े पूर्व पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने नगर की सड़कों को खोद कर पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन जल निगम के लापरवाह जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की मनमानी के चलते समय से गड्ढों को नहीं भरवाया गया है। इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है और सड़कों पर चलने में कठिनाई हो रही है। बताते चलें कि यह हाल नगर के मौहल्ला पेंठ से लेकर मोती चौक चौराहा तक जबकि केवल एक हफ्ते बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और यह कांवड़ तथा नगर का मुख्य मार्ग है, जो जहांगीराबाद चुंगी पर मिलता है। समाजसेवी पंकज सिंघल और वीरेंद्र गर्ग ने नगर पालिका ईओ नीतू सिंह से मुलाकात की। ईओ ने जल बोर्ड के माध्यम से तीन दिन में पाइपलाइन के कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...