चंदौली, दिसम्बर 30 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र में हर घर पेयजल योजना के तहत जल निगम की ओर से स्थापित ओवरहेड टैंक के ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने से पिछले एक सप्ताह से इलाके में पेजयल जल संकट उत्पन्न हो गया है। साढ़े बारह हार्सपावर की यह मोटर अचानक खराब हो गई। जिसके बाद से शिकारगंज सहित आसपास के कई गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पानी न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलिस चौकी पर टैंकर से पानी तो पहुंच जा रहा है। जिससे आसपास के लोग कुछ काम चला ले रहे है लेकिन अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण कन्हैया शर्मा का कहना है कि इस पानी टंकी से शिकारगंज के अलावा तिवारी पुर, कल्यानीप...