गंगापार, जून 6 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में जल निगम की पेयजल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलापूर्ति अनियमित होने के साथ-साथ गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। शनिवार को रानीगंज रोड सहित आसपास के मोहल्लो में कई दिनों बाद पेयजल आपूर्ति हुई, लेकिन लोगों के घरों तक पहुंचा पानी इतना गंदा था कि उसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निगम की ओर से नियमित जलापूर्ति नहीं की जा रही है। कई-कई दिनों तक नलों में पानी नहीं आता और जब आपूर्ति होती है तो पानी में गंदगी, मिट्टी तथा अन्य अशुद्धियां मिली रहती हैं। इससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मजबूरी में कई परिवार इसी दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं। क्...