कौशाम्बी, मई 31 -- जल निगम के ठेकेदार अपना काम करने के लिए सड़कों को क्षति पहुंचा रहे हैं। लगभग दो सप्ताह पहले पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर में एक पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन बिछने के बाद पीएमजीएसवाई की सड़क धंसने लगी। हिनौता से रामाधीन का पुरवा होते हुए पुनवार वाया करारी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क वर्षों पहले बनी थी। पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर एक में हाल ही में जल निगम ने घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए पहले सड़क किनारे गड्ढा खुदवाया। इसके बाद गड्ढों को पटवा दिया। सड़क के लेबल के हिसाब से पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के ठेकेदार ने उन गड्ढों को नहीं पटवाया। इससे तीन दिन पहले हुई बारिश की वजह से सड़क किनारे पानी भर गया और सड़क धंसने लगी। करीब 100 मीटर के दायरे में ...