बागपत, जून 4 -- बागपत। बड़ौत नगर पालिका के सभासदों ने गुरुवार को जल निगम के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से इन कार्यों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने बताया कि गांधी रोड स्थित नगर की मुख्य सड़क कई महीनों से उखड़ी पड़ी है। नगर पालिका परिषद ने ठेकेदार को मरम्मत और पाइपलाइन डालने के लिए कई बार नोटिस दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अतिरिक्त, पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी पिछले तीन महीने से पूरी तरह बंद है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर के विभिन्न वार्डों में कराए गए बोरिंग में पिछले दो वर्षों से मोटर नहीं डाली गई है। नगर पालि...