कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के सौंरई खुर्द निवासी 48 वर्षीय राजकरन पुत्र शारधा प्रसाद मंझनपुर स्थित जल निगम के कार्यालय में प्राइवेट कर्मी था। गुरुवार की सुबह वह ड्यूटी करने कार्यालय जा रहा था। रघवापुर के समीप पीछे से आई सीएनजी ऑटो ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी जल निगम कर्मी ने उसी रोज एसआरएन प्रयागराज में दम तोड़ दिया था। मृतक के बेटे हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। ऑटो व उसका चालक घटना के बाद ही पकड़ लिए गए थे। वहीं दूसरी ओर महेवाघाट के ढेरहा मजरा टिकरा गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश निषाद पुत्र शंकर निषाद की बहन महेवाघाट में ब्याही है। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से बहन के यहां जा रहा था। मवई मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.