आगरा, जनवरी 27 -- विकास भवन सभागार में मंगलवार को नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं निदेशक इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने अमांपुर, गंजडुंडवारा के विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने विभागों को इंडिकेटर्स की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी वागीश तिवारी ने नीति आयोग द्वारा चिन्हित किए गये पांच थीम्स के अंतर्गत 40 इंडिकेटसों पर प्रगति के बारे चर्चा की गई एवं अपेक्षा की गयी स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण बाल विकास विभाग को अपने विभागीय इंडिकेटर्स पर अधिक ध्यान दें। शिक्षा संबंधित इंडिकेटर्स जो वार्षिक है उनके लिए ससमय प्रगति तैयार कर फीड कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय प्रभारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड अमापुर एवं गंजडुंडवारा में जाकर इंडिके...