जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
सिद्धार्थ, जून 8 -- उस्का बाजार। कस्बे के आंबेडकरनगर और राम नगर वार्ड में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शनिवार को हुई बारिश से नालियां उफना गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। आंबेडकर नगर में हनुमान मंदिर के पास नाली से गंदगी उफनाकर सड़क पर फैल गई। इसी तरह वार्डों में बरसात से नालियां जाम रहने के कारण सड़कों पर पानी और गंदगी बहने लगा। वार्ड के पवन कुमार, शिवशंकर, विजय आदि ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- फाइल एक यह भी पढ़ें- नाला में जमा गंदा पानी की निकासी नहीं, दुर्गंध से शहरवासी परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.