जल निकासी बाधित होने पर भड़के पालिका अध्यक्ष, दिए सुधार के आदेश
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- शहर में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तत्काल संज्ञान लिया और सोमवार को शहर के प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण विभाग के अवर अभियंता, सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई नायक के साथ पंजाबी कॉलोनी एवं वीर अब्दुल हमीद मार्केट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालियों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और जलभराव के कारणों का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर पानी के निकासी मार्ग बाधित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई और मौके पर ही आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- असर: व्यापक पैमाने पर रौतारा बढ़ौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.