अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा बुधवार को जाफरी ड्रेन पहुंचे और वहां पर अवैध पुलिया को ध्वस्त कराया। पुलिया नीची होने व आधे ड्रेन को पाटने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो रही थी। इससे बारिश का पानी भी निकलने में परेशानी होती। पांच पुलिया तोड़ने की कार्रवाई नगर निगम व सिंचाई विभाग ने शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खटीमा में मानसून से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजरअवैध पुलियों का प्रभाव अलीगढ़ ड्रेन व जाफ़री ड्रेन (ओज़ोन सिटी नहर) पर बनी अवैध पुलियों व अवैध निर्माण के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी। जिसको लेकर बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे। तीन से चार घंटे मौके पर मौजूद रहकर अवैध पुलिया को ध्वस्त कराने का काम...