बांका, मार्च 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि :- शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित विजयनगर मोहल्ले के ईदगाह रोड के किनारे पिछले करीब छह महीनों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार गंदा पानी बहता रहता है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि, कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजयनगर के ईदगाह रोड पर लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है। नाले में अधिकांश मात्रा में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।परिणामस्वरूप नाले का गंदा पानी प्रतिदिन सड़क पर फैल जाता है और कई जगहों पर स्थायी जलजमाव की स्थिति बन जाती है। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.