कानपुर, अप्रैल 18 -- पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड के भोगनीपुर गांव में बस्ती के अंदर सड़क तो है, लेकिन पानी की निकासी न होने के कारण नाली का गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर भरता है। गांव की आम्बेडकर दलित बस्ती के हालात तो और भी खराब हैं। यहां तो सफाई कर्मचारी कभी आते ही नहीं है। भोगनीपुर के अम्बेडकर दलित बस्ती के गोविन्द सिंह, बीरू गौतम, हनी सिंह, विकास, राहुल, सनी, रितिक कुमार, संदीप कुमार, तिवारी सिंह, हरषित गौतम, कल्लू सिंह, ओमजी, सोभन सिंह, आलोक यादव आदि ने बताया कि गांव में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर भरता है जिससे सड़क तो खराब हो ही रही है साथ ही नाली में भरा बदबूदार पानी जीना दूभर किए है। वहीं जलनिकासी के लिए बनवाया गया नाला भी अवरूद्ध है, जिसके चलते ज्यादा परेशानी आ रही है। ब्लाक समेत सम्पूर्ण समाधान...