संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत भगौतीपुर में जलनिकासी और सम्पर्क मार्ग की समस्या का दंश झेलने को ग्रामीण मजबूर हैं। सफाई कर्मियों की मनमानी का आलम यह है कि ग्राम पंचायत के तीनों पुरवे पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। कुछ जगह सम्पर्क मार्ग आपसी विवाद के चलते नहीं बन सका है। वहीं कुछ विकास कार्य गंवई राजनीति के कारण थम गए हैं। ग्राम पंचायत भागौतीपुर के हरिजन बस्ती में आधी अधूरी भूमिगत नाली का निर्माण कार्य महीनों से रुका पड़ा है। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। विकास कार्य केवल छलावा बनकर रह गया है। हालांकि ग्राम प्रधान ने विकास की गति बढ़ाने की दिशा में काफी प्रयास किया है।बस्ती-महुली मार्ग से टिकुईकोल बाबू को जोड़ने वाली लगभग छह किलोमीटर लम्बी सड़क व...