गिरडीह, अप्रैल 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भलुटांड़ पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ धनवार के प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान ने जिला स्वच्छता समिति गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता से खराब जल-नल की मरम्मती कर उन्हें चालू करवाने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने आवेदन के साथ पंचायत के बरोटांड़, गोदोडीह, भलुटांड़, सलैया,कारुडीह, कोरियाडीह व राजगाढा के कुल 22 खराब जलनल योजनाओं की सूची भी समर्पित की है। बताया गया कि कहीं पाइप फटा है, कहीं मोटर खराब है तो कहीं सोलर खराब है। जिस कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ-कुछ कारणों से प्रायः जल नल योजना ठप है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर खराबी दूर कर लाभुकों के घर तक पानी नहीं पहुंचाया गया तो वे सैकड़ों ग्रामीण के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। आवेदन की प्...