जल नमूनों की जांच अब पहले से अधिक बारीकी और बेहतर तरीके से होगी
रांची, अगस्त 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी 24 जिलों की जल जांच प्रयोगशालाओं में पानी की शुद्धता जांचने की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजना के अनुसार, जिलों में पानी की जांच अब पहले से अधिक बारीकी और बेहतर तरीके से की जाएगी। राज्य की 24 जिला प्रयोगशालाओं में रासायनिक मानकों (केमिकल पैरामीटर) की जांच क्षमता को 12 से बढ़ाकर 15 तत्वों तक किया जाएगा। यानी तीन अतिरिक्त तत्वों की जांच सुविधा जोड़ी जाएगी। इसके साथ ही 21 जिला-स्तरीय जल जांच प्रयोगशालाओं को बैक्टीरियोलॉजिकल मानकों की जांच के लिए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) की मान्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जल नमूनों की जांच सहित जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.