मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जल जीवन हरियाली प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की छात्रा जिला स्तरीय विजेता बनी है। जिला स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर पुरस्कृत होंगे। जिला स्कूल में मंगलवार को आयोजित मिशन क्विज में 50 सवालों का जवाब दे बच्चों ने बाजी मारी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित 61 बच्चे शामिल हुए। 50 सवालों में जल जीवन हरियाली योजना के प्रारंभ में बिहार राज्य का हरित आवरण कितना प्रतिशत था, विश्व में हरित क्रांति का जनक किन्हें माना जाता है, राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है, जल संरक्षण दिवस कब मनाते हैं, इंटरनेशनल सोलर एलायंस की स्थापना कब हुई, हरियाली मिशन के अंतर्गत कुल कितने नए जलाशय का निर्माण किया गया है, जैसे सवाल इस क्विज में पूछे गए। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कु...