कटिहार, जुलाई 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में मंगलवार को कटिहार जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिलेभर के विद्यालयों में शिक्षण के साथ जल संरक्षण, सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में छत वर्षा जल संचयन संरचना एवं जन-जागरूकता अभियान थीम के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का ...