समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- विभूतिपुर। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभगार में प्रखंड में जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरज कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक विपुल भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...