छपरा, दिसम्बर 24 -- कोरेया व खैरवार के छात्राओं ने भी मारी बाजी छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जिले में जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च विद्यालय, छपरा में आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री उच्च विद्यालय, अमनौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक एनईपी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा सारण के मार्गदर्शन में भव्य रूप से किया गया। जल-जीवन-हरियाली विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता का संचालन दो चरणों-लिखित एवं मौखिक-में हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा हरित विकास से जुड़े प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.