जहानाबाद, जनवरी 30 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीडीसी डॉ. प्रीति ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में एनईपी के डायरेक्टर सुदर्शन कुमार, जिला मिशन प्रबंधक मंजू कुमार एवं जल जीवन हरियाली अभियान के विभिन्न क्रियान्वयन विभागों के कई पदाधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान डीडीसी ने अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, अब तक की उपलब्धियों एवं शेष कार्यों की योजनवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना अविलम्ब सुनिश्चित करें। एनईपी डायरेक्...