बांका, अप्रैल 25 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में मिशन मोड में चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान का सकारात्मक असर अब भू-जल स्तर पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) का दावा है कि लगातार चल रहे जल संरक्षण, पौधरोपण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन कार्यों के कारण जिले में भू-जल स्तर काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। सरकार की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार जिले में अब एक भी गांव ऐसा नहीं है, जहां भू-जल स्तर 50 फीट या उससे अधिक नीचे चला गया हो। फिलहाल जिले का औसत भू-जल स्तर 26 फीट दर्ज किया गया है, जबकि मार्च 2025 में यह औसतन 26 फीट 1 इंच था। यानी पिछले दो वर्षों में भू-जल स्तर में न तो अधिक गिरावट दर्ज की गई है और न ही बड़ी बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञ इसके पीछे पिछले वर्ष हुई अच्छी बारिश को भी एक बड़ा कारण मान रहे हैं।...