जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित
लातेहार, जून 5 -- लातेहार, संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान डीसी ने हर घर नल से जल योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.