कोडरमा, सितम्बर 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक की गई। इसमें प्रखंड चंदवारा के सभी जलसहिया शामिल हुए। बैठक में प्रखंड वॉश कोऑर्डिनेटर टेकलाल साव के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फैस टू के तहत ठोस व तरल कचरा और व्यक्तिगत शौचालय आदि से संबंधित ग्राम स्तर पर समीक्षा कर तय समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ हीं साथ वैसे लाभुक जिनके घरों में शौचालय नहीं है या नए परिवार बढ़े हैं, उन सभी का सर्वे करते हुए उनके आधार कार्ड और बैंक पासबुक का छाया प्रति सत्यापित करते हुए तीन दिनों में जमा करने को कहा गया है। इसके साथ ही अपने-अपने ग्राम के सोर्स को एफटीके किट से जांच कर डब्ल्यूक्यूएमआईएस में एंट्री करने के लिए जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस...