प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- लालगंज। जल जीवन मिशन योजना परिसर से अज्ञात लोगों के सात पेड़ काटे जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव निवासी कुंवर मृत्युंजय सिंह ने दी गई तहरीर में कहा है कि योजना के परिसर के अंदर तथा बाहरी सीमा क्षेत्र में सात पेड़ को अवैध तरीके से काट दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...