गंगापार, जनवरी 30 -- केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत बेदौली गांव स्थित पेयजल समूह योजना का संचालन कई माह से ठप पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल समूह संचालित करने के नाम पर बिजली व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर तो है, लेकिन किन्ही कारण से इसे पेयजल नलकूप से नहीं जोड़ा सका है। परिसर में लाखों रूपए का जनरेटर सेट तो रखा गया है, लेकिन जनरेटर सेट सो पीस बना हुआ है। गांव के गौरीशंकर, नेतालाल सहित आदिवासी बस्ती के कई ने बताया कि गांव की लगभग दो हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पानी सप्लाई के लिए जल जीवन मिशन योजना दी गई,लेकिन यह ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनी हुई है। पता चला है, जनरेटर सेट संचालित करने के नाम पर डीजल तो मंगाया जाता है, लेकिन जनरेटर सेट नहीं चलाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.