नई दिल्ली, मार्च 25 -- UP News: यूपी में योगी सरकार ऐक्शन मोड़ में है। मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत खुदी सड़कों को तत्काल सही कराने के आदेश के बाद अब लापरवाह इंजीनियर और कर्मचारियों पर तगड़ा ऐक्शन लिया है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने काम में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लेटलतीफी, लापरवाही करने वाले 26 इंजीनियरों पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयों की गाज गिरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर रैंक के 12 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। वहीं चार अधिशासी अभियंता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.