फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- फिरोजाबाद। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में चल रही जल जीवन मिशन योजना की प्रगति जानने के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, पाइप लाइन बिछाने की स्थिति एवं कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया। पहले चरण की समीक्षा के दौरान रॉ वाटर, रिजर्व वाटर, फिल्टर बैड एवं एमआईबीपीएस जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को तत्काल प्रभाव से कुशल व अकुशल श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा अतिरिक्त श्रम बल लगाकर कार्य को तय समय में पूरा करें。 यह भी पढ़ें- 31 अक्टूबर तक सभी गांवों...