लखनऊ, मार्च 25 -- -26 में 12 निलंबित, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को कारण बताओ नोटिसलखनऊ, विशेष संवाददाता।ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने काम में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लेटलतीफी, लापरवाही करने वाले 26 इंजीनियरों पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयां की गई हैं। निलंबित होने वालों में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर रैंक के 12 अभियंता शामिल हैं। वहीं चार अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा परियोजना के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर तीन अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से शिकायत मिलने के बाद सात इंजीनियरों का तबादला कर दिय...