गौरीगंज, अप्रैल 11 -- भादर। भादर क्षेत्र के रामगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गाजीपुर में स्थित जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत निर्मित नलकूप की टंकी के पास लगा सोलर पैनल शुक्रवार रात चोर चोरी कर ले गये। छीड़ा-भादर मार्ग पर स्थित इस टंकी के बाउंड्रीवाल में लगा मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए और वहां लगे 33 सोलर पैनल चोरी कर लिए। जबकि कुछ सोलर पैनल वहीं जमीन पर पड़ा मिला। चोरी गए सोलर पैनलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शनिवार की सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचे ऑपरेटर रामकुमार सिंह को सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी हुयी। नलकूप चालक ने चोरी की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रामगंज कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...