नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में जल जीवन मिशन के तहत 10 राज्यों के लिए 5289 करोड़ का भुगतान किया गया है। साथ ही, ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए 13 राज्यों को 865.87 करोड़ रुपये और जारी किए हैं। जल शक्ति मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 मार्च को जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दी थी। इसे दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया गया है। मिशन का कुल बजट 8.69 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी के लिए और टिकाऊ पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए 3.59 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता शामिल है।मंत्रालय यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशनः 290 परियोजनाओं से गांवों तक पहुं...