देहरादून, मई 11 -- जल जीवन मिशन ठेकेदार संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में जल जीवन मिशन में भुगतान की मांग की और शासन प्रशासन को भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 16 जून को देहरादून मुख्यालय में चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन शुरू होगा। संगठन के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह राणा ने बताया कि राज्य में जल जीवन मिशन के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ठेकेदारों ने राज्य के 16 हजार से अधिक गांवों में इस कठिन समय में कार्य शुरू कर 15 हजार 5 सौ योजनाओं को अपनी जमा पूंजी और कर्ज लेकर पूरा किया है। यह भी पढ़ें- मल्ली बमौरी में पेयजल लाइन शिफ्टिंग पर भड़का आक्रोश, घेराव जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोई भी धनराशि जारी न होने से काम कर रहे ठेकेदारों के सामने आर्थिक कठिनाईयां बढ़ती जा रही हैं। बजट के अभाव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.