देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की चंदननगर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत लंबित भुगतान और अधूरी योजनाओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि दो वर्षों से भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदार आर्थिक संकट में हैं। उनका आरोप है कि कई योजनाओं में दो साल से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है और बिल भी वसूले जा रहे हैं, लेकिन ठेकेदारों का भुगतान अब तक नहीं हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...