महोबा, फरवरी 17 -- महोबा ,संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा खोले गए मोर्चा के बाद विभाग के कार्यों में लापरवाही उजागर होने का सिलसिला अब भी जारी है। नगाराडांग में टेस्टिंग के दौरान टंकी के लीकेज को लेकर मचे बवाल के बीच महुआ बांध में भी पानी की टंकी लीकेज होने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे जल जीवन मिशन के कार्यों में बरती गई लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पिछले तीन दिनों से जैतपुर विकास खंड में पानी की टंकी लीकेज होने को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल हुआ तो मुद्दा सियासी बन गया जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना सधा। अब महुआ बांध का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पानी की टंकी लीकेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.