मऊ, अगस्त 4 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रोस्टर के अनुसार नहरों के संचालन का दिया निर्देश सीडीओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता...