अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को पाइपलाइन बिछाने, जल स्रोतों के विकास और टंकियों के निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग करने, जिन क्षेत्रों में कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, वहां विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समय रहते पहुंचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...